फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सांड़ के हमले में घायल वृद्धा की मौत

Sun, 18 Jun 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
1कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय में छुट्टा सांड़ के हमले में घायल वृद्धा की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने पशु चिकित्सा विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग छुट्टा सांड़ों को पकड़कर गोशाला नहीं भिजवा रहा है, जिससे भविष्य में यह किसी और के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन




गांव निवासी रुकमा देवी (75) पत्नी श्रीकिशन की पड़िया रात में खुल गई थी। वह उसे तलाश रही थीं। तभी छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें कई बार सींगों से उठाकर जमीन पर पटका। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।



उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। कई दिन से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश यादव ने कहा है कि गोशाला में पर्याप्त स्थान है, फिर भी विभाग छुट्टा गोवंश को पकड़वाकर वहां नहीं भिजवा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें