फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड के विवाद में वृद्ध को पुलिस के सामने मारी कुल्हाड़ी

विज्ञापन
हाथरस के मुरसान के गांव महामौनी में झगडे में घायल वृद्ध का जिला अस्पताल उपचार कराते परिजन व पुलिस - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
चकरोड के विवाद में वृद्ध को पुलिस के सामने मारी कुल्हाड़ी
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान के गांव महामौनी में राजस्व विभाग की टीम के सामने हुआ विवाद
कुल्हाड़ी लगने से घायल हुए वृद्ध को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में किया गया रेफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव महामौनी में पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के सामने वृद्ध को कुल्हाड़ी मार कर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
महामौनी निवासी हरीसिंह पुत्र राम भरोसे ने शिकायत की थी कि गांव के कुछ लोगों चकरोड को दाब रखा है और उसके खेत में नालियों के पानी को छोड़ देते हैं। हरीसिंह की शिकायत पर एसडीएम व तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम और पुलिस के साथ गांव पहुंचे। यहां पर चकरोड की नामतोल कराने के बाद एसडीएम व तहसीलदार चले गए। उनके जाने के बाद राजस्व विभाग की टीम व मुरसान पुलिस मौके पर रह गई। इसी बीच गांव के एक व्यक्ति ने हरीसिंह पर पीछे से आकर कुल्हाड़ी से बार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है। एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि इस मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें