फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कुत्ते के हमले में छत से गिरा बुजुर्ग, गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर

Mon, 24 Apr 2023 12:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली में शनिवार को छत पर कुत्ते को रोटी दे रहे बुजुर्ग पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। जिससे बुजुर्ग छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। लोग घर से बाहर निकलते हैं, तो उनमें कुत्तों का भय बना रहता है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली में शनिवार को छत पर कुत्ते को रोटी दे रहे बुजुर्ग पर कुत्ते ने हमला कर दिया था। जिससे बुजुर्ग छत से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में रविवार को चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। शहर से लेकर देहात तक कुत्तों का आतंक है। कुत्तों के डर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 

विज्ञापन


कई लोगों को काट चुके हैं कुत्ते
चंदपा क्षेत्र के गांव राहई निवासी आकाश को शुक्रवार रात कुत्ते ने काट लिया। इससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहीं, सासनी के गांव जसराना निवासी ध्रुव चौधरी पर शुक्रवार रात कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसे बुरी तरह काट लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  

शुक्रवार को ही थाना चंदपा क्षेत्र के मीतई निवाासी मीरा देवी पत्नी रामलखन अपने बच्चे को ढूंढने जा रहीं थी। रास्ते में कुत्ते ने उसपर हमला बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने डंडों से कुत्ते को भगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें