हाथरस के नाई के नगला में बुजुर्ग मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। वह अपने बेटों से अलग घर में रहता था। उसने तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला में बुजुर्ग ने तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई का नगला निवासी 55 वर्षीय राजकुमार पुत्र कैलाश चंद्र के मेहनत मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। वह अपने बेटों से अलग घर में रहता था। 17 दिसंबर की सुबह उसने तेजाब पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
मामले की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. गोपाल वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में अस्पताल आया था। उसके साथ के लोगों ने के अनुसार उसने तेजाब पी लिया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
लकवा से पैर खराब होने के बाद से था परेशान
मृतक राजकुमार के मोहल्ले के लोगों के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व राजकुमार को फालेज हो गया था। जिससे उसका पैर खराब हो गया था। तभी से वह काफी परेशान था। उनके अनुसार इसी बात से तंग आकर राजकुमार ने तेजाब पी लिया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक के बेटे ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।
एक व्यक्ति के तेजाब पीने की सूचना जिला अस्पताल से प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। हो सकता है कि उसने शराब के धोखे में तेजाब जैसी कोई वस्तु पी ली हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। - सुरेंद्र सिंह, सीओ सदर।