फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था व निराश्रित महिला पेंशन पा रहे थे 1198 मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन
1,198 मृतकों को मिल रही थी वृद्धावस्था-निराश्रित पेंशन
विज्ञापन

सत्यापन में हुआ खुलासा, अब पेंशन सूची में से किए गए यह नाम हटाए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 1,198 मृतक पेंशन योजना का लाभ पा रहे थे। शासन के निर्देश पर हुए सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है। अब खुलासे के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस डाटा को हटा दिया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस सत्यापन में मृतक के साथ साथ 199 अपात्र पाए गए हैं।
शासन के निर्देश पर जिले में वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लाभ ले रहे लाभार्थियों को सत्यापन कराया गया था। यहां जिले में 23,264 लाभार्थी वृद्धावस्था पेंशन और 16,557 लाभार्थी निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लाभ पा रहे हैं। इस दोनों के योजनाओं के सत्यापन में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
विज्ञापन

यहां वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में सामने आया कि जिले में 1,022 मृतक पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। 176 लाभार्थी निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं। अब इन आंकड़ों के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी और संबंधित कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। यहां तक कि इस सत्यापन में 107 वृद्धावस्था और 92 निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। अब इस रिकॉर्ड को डाटा में से पृथक करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यापन में अपात्रों के पाए जाने से यह तो स्पष्ट हो गया है कि विभाग की ओर से पेंशन शुरू करते समय आवेदक की जांच पड़ताल में लापरवाही बरती गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने बताया कि सत्यापन में मृतक पाए गए हैं, कुछ मृतकों के खाते में पेंशन की धनराशि भी पहुंच गई होगी। अब इन खातों को अलग करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें