फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई का तार टूटा, जंक्शन से रवाना हुई एचएडी

Sun, 03 Jun 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन में मेंडू रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात निर्माणाधीन फ्रेट कॉरीडोर के लिए मिट्टी लेकर जा रहा डंपर विद्युत खंभे से जा टकराया। इस भिड़ंत में खंभे से लगी उत्तर-मध्य रेलवे की ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन) का तार टूट गया। इससे यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को विद्युत सप्लाई मिलना बंद हो गया।
विज्ञापन


लिहाजा, सुबह हाथरस किला स्टेशन से दिल्ली जाने वाली एचएडी ट्रेन को हाथरस जंक्शन से किला स्टेशन न लाकर, वहीं से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।  भिड़ंत के बाद रेलवे में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। आरपीएफ ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की तैयारी की तो फ्रेट कॉरीडोर का निर्माण कर रही कंपनी के ठेकेदार ने इसका विरोध किया। 

आरपीएफ कर्मियों और ठेकेदार के बीच नोक-झोंक भी हुई। शनिवार तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। आरपीएफ ने अभी भी डंपर को अपने कब्जे में ले रखा है। हादसे के बाद किला स्टेशन पर एचएडी का इंतजार करने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देर बाद उन्हें ओएचई टूटने का पता चला। कई यात्रियों ने हाथरस जंक्शन स्टेशन के लिए दौड़ लगा दी। रेलवे के इंजीनियरों ने दोपहर 12 बजे करीब ओएचई के तार को जोड़कर ट्रैक की विद्युत सप्लाई सुचारू कर दी। आरपीएफ इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें