हाथरस। राजकीय वाहन चालक महासंघ की पुरानी कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत वाहन चालकों के ग्रेड पे समय से लागू होने चाहिए। विभाग के अधिकारी अवैध रूप से टैक्सियों का संचालन कर रहे हैं, उस पर रोक लगे। राजकीय वाहनों में छोटी-मोटी कमी होने पर वाहनों को अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए ऑफ रोड कर दिया गया है।
राजकीय वाहन चालक महासंघ के नवनिर्मित कार्यालय के लिए अध्यक्ष ने आर्थिक सहायता और राजेंद्र सिंह ने एलईडी देने का आश्वासन दिया। बैठक में हरीनिवास शर्मा, राकेश शर्मा, लक्की सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, पंचम सिंह, जान मोहम्मद, रमेश चंद्र, जहीर खां, सुरेश कुमार, हाकिम सिंह, विजय सिंह, राधाचरण, मुकेश शर्मा, राजदेव पांडेय, राजाराम, मथुरा प्रसाद, रविंद्र सिंह, हरवीर सिंह, सतेंद्र सिंह आदि शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता दिनेश सगर ने की।