फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ऑटोमोबाइल की दुकान पर अफसरों ने की जांच

Wed, 25 Feb 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर छापा मारती जीएसटी की टीम। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एसडीएम सदर और सीओ सिटी राज्य जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त के साथ पुलिस बल लेकर ऑटोमोबाइल की दुकानों पर जांच के लिए पहुंचे। अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र में स्थित आरके ऑटोमोबाइल सहित कई प्रतिष्ठानों पर जांच की।
विज्ञापन





मंगलवार दोपहर के समय एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह और सीओ सिटी योगेंद्रकृष्ण नारायण राज्य जीएसटी के सहायक आयुक्त हरिनाथ यादव व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल की मौजूदगी के कारण आसपास के दुकानदारों में खलबली मच गई और कई दुकानों के शटर आंशिक रूप से बंद कर दिए गए।



अधिकारियों ने सबसे पहले आरके ऑटोमोबाइल पर दस्तक दी, जहां बिक्री से संबंधित बिल बुक और अन्य अभिलेखों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान बिल बुक को जब्त कर लिया गया। आसपास की कई ऑटोमोबाइल की दुकानों पर भी टीम पहुंची, लेकिन किसी के यहां से कोई भी दस्तावेज जब्त करने आदि की कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन







आरएसएस प्रचारक से हुई मारपीट से जोड़ी जा रही कार्रवाई

कुछ दिन पूर्व कार व बाइक टकराए जाने के बाद आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में जिला प्रचारक को आगरा रेफर किया गया था। पुलिस-प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई की गई थी। मामला कई दिनों तक पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा था। आरके ऑटोमोबाइल की दुकान पर अचानक की गई जांच को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।






स्थानीय जीएसटी अफसरों को नहीं कार्रवाई का अधिकार

जिस तरह ऑटोमोबाइल की दुकान से बिल बुक जब्त किया गया है, उसका अधिकार स्थानीय जीएसटी अधिकारियों को नहीं है। इस तरह की कार्रवाई राज्य जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की ओर से की जाती हैं।






एसडीएम सदर की ओर से इस स्थल पर पहुंचने की सूचना दी गई थी। कोई भी मामला हमारे संज्ञान में नहीं था। हमारे द्वारा संबंधित अधिकारी को भेजा गया था, जिन्होंने कई ऑटोमोबाइल की दुकानों पर सिर्फ पंजीयन के बारे में जानकारी ली थी। सभी दुकानदारों के बोर्ड पर पंजीयन अंकित थे। किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है। एक दुकानदार से बिल काटे जाने की जानकारी ली गई तो उन्होंने अपने बिलों की फोटो स्टेट स्वेच्छा से हमें दी हैं।
विज्ञापन

-प्रदुम्य गुप्ता, उपायुक्त, राज्य कर खंड-2, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें