बिजलीघर को सैनिटाइज कराते पालिकाध्यक्ष।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बिजली महकमे में कई अफसर व कर्मी संक्रमित हो गए हैं। इस कारण कामकाज की रफ्तार धीमी हो गई है। कोरोना संक्रमण के डर के चलते कार्यालय में फरियादियों की संख्या में भी कमी आ गई है। इधर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपनी मौजूदगी मे ओढ़पुरा स्थित बिजली कार्यालय में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे के अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उससे पहले एक एक्सईएन की तबियत खराब हो गई। वह अपना उपचार करा रहे हैं। रविवार को कार्यालय में एआइटी का काम संभालने वाले अमित कुमार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कई अफसरों व कर्मियों के संक्रमित होने कारण महकमे में कामकाज भी पटरी से उतर गया है। अफसरों व कर्मियों के संक्रमित होने के कारण अब कार्यालय में आने वाले फरियादियों की संख्या भी कम हो गई है।