फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में गुटखा खाने, जींस और टी-शर्ट पहनने पर रोक

Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करते डीएम व एडीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने गुरुवार को डीएम न्यायालय और कलेक्ट्रेेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर को साफ सुथरा रखने पर जोर दिया और सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


डीएम ने कलक्ट्रेेट परिसर में गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन को प्रतिबंधित करने के सख्त निर्देश दिए। चेतावनी दी कि कलेक्ट्रेट परिसर अथवा किसी भी कक्ष में गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन पाए जाने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कार्यालयों में ड्रेस कोड का पालन करने पर जोर देते हुए जींस एवं टी-शर्ट पहनकर कार्यालय में आने वाले अधिकारियों-कार्मिकों को सख्त हिदायत दी।

उन्होेंने संयुक्त कार्यालय, राजस्व अभिलेखागार, सीआरए, न्यायिक, नजारत, डीएलआरसी, आंग्ल, आयुध, भूलेख, प्रकीर्ण आदि पटलों का मुआयना किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कक्षों में अलमारियों को खुलवाकर पत्रावलियों और अभिलेखों को देखा। जनसामान्य, शासन एवं अन्य विभागों के पत्रों पर कार्यवाही का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


डीएम ने सभी पटल सहायकों के पास जॉब चार्ट उपलब्ध होने, गार्ड फाइल सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख अपडेट रखने के बारे में सभी पटल सहायकों को कड़े निर्देश दिए। डीएम ने न्यायालय में वाद निस्तारण, दाखिल दफ्तर, नोटिस तामीला सहित अन्य अभिलेखों एवं पत्रावलियों का अवलोकन किया। उनके साथ एडीएम एएच कर्नी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट जयप्रकाश और अन्य अधिकारी थे।

शहरी विकास के कामों का लिया जायजाः डीएम ने एलबीसी पटल पर 14वें वित्त आयोग से निकाय वार कराए गए कार्य, स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के अंतर्गत कार्यप्रगति, निकाय वार सार्वजनिक संपत्ति और पार्कों आदि के बारे में पूछताछ की और अभिलेख भी देखे। सीआरए पटल पर बैंक डिमांड रजिस्टर, आरसी के संयुक्त सत्यापन, अमीनों द्वारा वसूली की स्थिति, दैवी आपदा, आपदा प्रबंधन आदि अभिलेखाें का निरीक्षण किया।

गंदगी देखकर चढ़ा सीएमओ का पारा
कस्बा हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुुरुवार को सीएमओ रामवीर सिह ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र के अंदर गुटखे की पीक और गंदगी देखकर सीएमओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मियों को स्वास्थ्य केंद्र पर गुटखा नहीं खाने और धूम्रपान नहीं करने के निर्देश दिए।  सीएमओ ने कहा कि अगर किसी भी कर्मचारी और अधिकारी के द्वारा डयूटी में लापरवाही की गई तो किसी को भी नही बख्शा जाएगा। उन्होंने एआरटीओ राजेश कर्दम जब एक महिला मरीज को लेकर आने के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर किसी भी कर्मचारी नहीं होने पर गुस्सा जाहिर किया।  वहीं सीएमओ ने डॉ.रवि कौशिक व डॉ. नवीन कुमार से फोन करके स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद नहीं रहने और देरी से पहुंचने पर स्पष्टीकरण कर दो दिन में जवाब मांगा।

लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
डीएम ने व्यवस्थित ढंग से रायफल क्लब स्थापित कराने के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए। दायित्व निर्वहन में लापरवाही मिलने पर ईआरके लिपिक सुलेखा जैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के    आदेश दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें