सलेमपुर बिजलीघर के हाजीपुर फीडर की ओसीबी में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग से सीटी तो फुंक ही गई, स्पॉट और वायरिंग भी जल गई। इस वजह से इस फीडर से जुड़े करीब 50 गांव मजरों में बिजली का संकट 20 घंटे से भी अधिक व्याप्त रहा। ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जेई महेशचंद ने बताया कि सलेमपुर बिजलीघर पर हाजीपुर फीडर की ओसीबी में रविवार की देर शाम अचानक फॉल्ट हुआ, जिससे सीटी फुंक गई और स्पॉट और वायरिंग भी जल गई। इस वजह से करीब 50 गांव मजरों में बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे से भी अधिक देर तक ठप रही। ग्रामीणों को बिन बिजली के काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, सोमवार की शाम जैसे ही बिजली सुचारू हुई, वैसे ही अधिक लोड के कारण बिजली कटवा दी गई।