फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो किए प्रसारित, डीआईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Mar 2025 10:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आरोपियों ने महिला का मोबाइल लेकर उनके फोटो अपने मोबाइल में लेकर एडिट कर आपत्तिजनक बना दिए। उसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। डीाआईजी के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर की महिला ने डीआईजी को एक प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने चार लोगों पर उनके फोटो और वीडियो में बदलाव करते हुए इन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि निखिल शर्मा, मधु शर्मा, सुशीला उपाध्याय और मुकुल शर्मा ने उनसे एक जुलाई 2024 को उनका मोबाइल फोन किसी काम से मांग लिया था। इसके बाद इन लोगों ने मिलकर उनके मोबाइल फोन से उसके कुछ फोटो एवं वीडियो दूसरे मोबाइलों पर अपलोड कर लिए। इनसे उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। 

आरोप है कि इन लोगों ने इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिससे उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इन फोटो और वीडियो को यह लोग व्हाट्सएप नंबरों पर भी भेज रहे हैं। डीआईजी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें