फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नौ नगर निकाय अध्यक्ष और 144 सभासद-सदस्य को शपथ 26 या 27 मई को, तैयारियां शुरू

Tue, 23 May 2023 08:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका, पंचायत अध्यक्ष और सभासदों को जिलाधिकारी या उनकी अनुपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा नामित उपजिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे। जिले में नौ नगर निकाय के लिए अध्यक्ष व 144 सदस्य पदों पर शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
यूपी नगर निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्वाचित नगर निगम के महापौर व पार्षद, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभासद और सदस्यों को 26 व 27 मई को शपथ दिलाई जाएगी। इसके तहत जिले में नौ नगर निकायों के अध्यक्ष और कुल 144 सभासद व सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।  

विज्ञापन


शासन के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात की तरफ से मिले आदेश में यह जानकारी दी गई है। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका, पंचायत अध्यक्ष और सभासदों को जिलाधिकारी या उनकी अनुपस्थिति में जिलाधिकारी द्वारा नामित उपजिलाधिकारी शपथ दिलाएंगे। जिले में नौ नगर निकाय के लिए अध्यक्ष व 144 सदस्य पदों पर शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ सभी नगर निकायों में कराई जाएगी। इसे लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें