फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुख्य गेट पर ताला लगाकर हुई नपं की बैठक

Thu, 08 May 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पुरदिलनगर टाउन एरिया में उच्च न्यायालय के आदेश पर होती सभासदों की बैठक। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश बुधवार को पुरदिलनगर के नगर पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक हुई। बैठक सभागार के मुख्य गेट का ताला लगाकर की गई। बैठक से पहले आठ सदस्यों के मोबाइल फोन बंद करा दिए गए। बैठक में 17 में से 16 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत पुरदिलनगर के कार्यालय के सभागार में विशेष बैठक सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुई। पत्रकारों को भी सभागार में नहीं बैठने दिया गया। बैठक शाम को समाप्त हुई। सदस्यों ने बताया कि विशेष बैठक में कुल 17 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें से 16 बिंदुओं को स्वीकार कर लिया गया है। एक बिंदु पर भविष्य में अमल किया जाएगा।
सदस्यों ने आरोप लगाया कि बैठक शुरू होने से पहले आठ सदस्यों के मोबाइल बंद करा दिए गए और नगर पंचायत अध्यक्ष के इशारे पर सदस्यों के मोबाइल जब्त कर लिए गए। उनकी तलाशी ली गई। सदस्यों का आरोप है कि बैठक में मिनट बुक की कार्यवाही की कॉपी उन्हें नहीं दी गई। इधर, नगर पंचायत की तरफ से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि हाइकोर्ट के सभी निर्देशों का बैठक के दौरान पालन किया गया। सभी 17 बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, ईओ संदीप सारस्वत के अतिरिक्त सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें