टनकपुर से मथुरा छावनी के बीच चल रही 05062/ 05061 टनकपुर-मथुरा जंक्शन-टनकपुर ट्रेन के मार्ग का विस्तार अब अछनेरा तक कर दिया है। यह ट्रेन आज से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार एवं शनिवार को मथुरा छावनी की जगह मथुरा जंक्शन होते हुए अछनेरा तक चलेगी।
इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबधंक संजीव शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 05062 टनकपुर-अछनेरा स्पेशल ट्रेन टनकपुर से सुबह 4.35 बजे निकलेगी। इसके बाद खटीमा से पांच बजे, पीलीभीत से 5.32 बजे, भोजीपुरा से 6.05 बजे, इज्जतनगर से 6.22 बजे, बरेली सिटी से 6.45 बजे निकलेगी।
बरेली जंक्शन से 6.57 बजे, बदायूं से 7.40 बजे, उझानी से 07.53 बजे, सोरो शूकर क्षेत्र से 8.20 बजे, कासगंज से 9.00 बजे, सिकंदराराऊ से 9.24 बजे, हाथरस सिटी से 10.05 बजे, मथुरा छावनी से 11.12 बजे तथा मथुरा जंक्शन से 11.40 बजे प्रस्थान कर अछनेरा 12.30 पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 05061 अछनेरा से 15.50 बजे, मथुरा जंक्शन से 16.45 बजे, मथुरा छावनी से 16.57 बजे, हाथरस सिटी से 17.28 बजे, सिकंदराराऊ से 17.55 बजे, कासगंज से 18.40 बजे, सोरो शूकर क्षेत्र से 18.55 बजे, उझानी से 19.22 बजे निकलते हुए टनकपुर 23.35 बजे पहुंचेगी।
मथुरा जंक्शन जाने वालों को होगी आसानी
सप्ताह में पांच दिन चलने वाली टनकपुर एक्सप्रेस पिछले दो साल से मथुरा छावनी से मथुरा जंक्शन के बीच निरस्त रहती थी। इससे यात्रियों को मथुरा छावनी से जंक्शन तक के लिए सड़क परिवहन का सहारा लेना पड़ता था। अब इसके संचालन से यात्रियों को आसानी होगी।