फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सादाबाद में मिली तीन पोल की फर्जी लाइन

Fri, 16 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
नियम-कानून को ताक पर रखकर बिजली की अवैध लाइन बनाने के मामले थम नहीं रहे। चंदपा के बाद अब सादाबाद में भी अवैध रूप से बिजली की लाइन बनाने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने तीन पोल की एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) की लाइन फर्जी तरीके से बना दी।
विज्ञापन


इस लाइन के लिए विभागीय अनुमति भी नहीं ली गई। अब मामला सामने आने के बाद अवर अभियंता विद्युत ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली सादाबाद में तहरीर दे दी है। जेई ने इस मामले में विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। 

इस मामले की जानकारी जेई प्रहलाद सिंह ने विभागीय अधिकारियों को भी दे दी है। जेई ने तहरीर में कहा है कि 16 दिसंबर को जब वह सादाबाद के मुरसान रोड पर मोहल्ला मिया का नगला पहुंचे तो वहां उन्हें यह लाइन दिखाई दी।
विज्ञापन


तीन पोल लगाकर एबीसी की यह लाइन बनाई गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी चंदपा क्षेत्र के एक गांव में बिना विभागीय परमीशन के ही कुछ लोगों ने खंभे गड़वाकर हाइटेंशन लाइन ही खींच डाली थी। 

इस मामले की विभागीय अधिकारी जांच भी करवा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई भी कर चुके हैं। अब लाइन बनाने में फर्जीवाड़े का यह नया मामला सामने आने से विभागीय अधिकारी भौचक्के रह गए हैं। 
उनके सामने सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस तरह की लाइन बनाने के लिए इन लोगों के पास खंभे, तार और कंडक्टर आदि सामान आता कहां से है।

कहीं इसमें विभागीय मुलाजिमों की कोई मिलीभगत तो नहीं है। सवाल यह भी है कि लाइन बन जाती है और अधिकारियों को कानाें-कान खबर भी नहीं होती।

मामला संज्ञान में आ चुका है। जेई ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। इसकी विभागीय स्तर पर भी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-हरिओम सोनी, एसडीओ सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें