फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेबीज से बच्ची की मौत के बाद टूटी स्वास्थ्य विभाग की नींद, अब 24 घंटे लगेगी एआरवी वैक्सीन

Mon, 12 Jun 2023 09:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहपऊ क्षेत्र के गांव खोडा में तीन माह पूर्व सात वर्षीय गौरी पुत्री भानू प्रताप सिंह को कुत्ते ने काट लिया था। चार दिन पहले बच्ची में रेबीज का असर आ गया। परिजन बच्ची को उपचार के लिए आगरा के साथ कई अन्य अस्पतालों में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था और रविवार को बच्ची की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव खोडा में रेबीज से बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी है। सीएमओ डॉ0 मंजीत सिंह ने जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर 24 घंटे एआरवी (एंटी रेबीज वैक्सीन) लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। 

विज्ञापन

सहपऊ क्षेत्र के गांव खोडा में तीन माह पूर्व सात वर्षीय गौरी पुत्री भानू प्रताप सिंह को कुत्ते ने काट लिया था। चार दिन पहले बच्ची में रेबीज का असर आ गया। परिजन बच्ची को उपचार के लिए आगरा के साथ कई अन्य अस्पतालों में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया था और रविवार को बच्ची की मौत हो गई थी। 

परिजनों का आरोप था कि वह बच्ची को लेकर सीएचसी पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे थे। वहां उन्हें एआरवी नहीं होने की बात बताई गई थी। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में वैक्सीन की कमी नहीं है। बच्ची की मौत से सभी को झकझोर कर रख दिया। सोमवार को सीएमओ ने इस तरह के मामलों 24 घंटे वैक्सीन लगाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें