फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाफिक जेलों में नहीं रह सकेंगे कुख्यात अपराधी

Thu, 14 Sep 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
कवियत्री सम्मेलन में कारागार मंत्री जय कुमार जैकी व अन्य अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करते आयोजक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कारागार राज्य मंत्री जयप्रकाश उर्फ जैकी सिंह का कहना है कि कुख्यात अपराधी अपनी मनमाफिक जेलों में अब ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकेंगे। जेल से अपना साम्राज्य चलाने वाले कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। इनमें से कई को दूसरी जेलों में शिफ्ट किया जा चुका है और बाकी को भी जल्द शिफ्ट कर दिया जाएगा। जैकी मेला श्रीदाऊजी महाराज में अखिल भारतीय कवियत्री सम्मेलन का शुभारंभ करने पहुंचे थे और इससे पहले देर रात वह मेंडू गेट स्थित एक गेस्ट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए जैकी ने कहा कि भाजपा सरकार 14 साल बाद सत्ता में आई है। सपा, बसपा के समय में जो कुछ चलता रहा, वह अब नहीं चलेगा। जेल में बंद कुख्यात अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम किया जा रहा है। गुंडाें, माफियाओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। जैकी ने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन मिलने और जेल में बंद बदमाशाें के चौथ वसूली के लिए फोन करने के मामले सामने आने के बाद प्रदेश की प्रमुख 12 जेलों में जैमर लगाए गए हैं। जैमर लगा होने पर जेल में कोई भी मोबाइल फोन काम नहीं करता और इससे जेल से ही लोगों को डराने-धमकाने या कोई साजिश रचने के अपराधियों के मंसूबे पूरे नहीं हो पाते। 

जैकी ने यह भी कहा कि योगी सरकार ने जेल में कैदियों के खाने की क्वालिटी को बेहतर करने की कोशिश की है। सभी जेलों की किचन को अपग्रेड किया गया है। इससे कैदियों को पहले के मुकाबले बेहतर खाना मिल रहा है। बीते महीनों में जेलों में गैंगवार के मामले सामने आने के सवाल पर जेल राज्य मंत्री ने कहा कि सभी मामलों में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जैकी ने इस मौके पर भाजपा सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया। प्रेसवार्ता में विधायक हरिशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, देवेंद्र सिंह बघेल, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें