फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार्ययोजना अपलोड न करने पर नोटिस जारी, वेतन रोका

Thu, 06 Feb 2025 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी ने एक ग्राम विकास अधिकारी व एक ग्राम पंचायत अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका माह फरवरी का वेतन अवरुद्ध करने के निर्देश दिए हैं। इन पर फैसिलिटेटर फीडबैक एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड न किए जाने का आरोप है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने पत्र के माध्यम से कहा है कि शासन के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में बैठक कराकर फैसिलिटेटर फीडबैक और वार्षिक कार्य योजना अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। ब्लॉक हसायन के ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद एवं ब्लॉक सिकंदराराऊ के ग्राम विकास अधिकारी यशपाल सिंह ने अपनी ग्राम पंचायत में यह कार्य नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें