फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन क्लास नहीं लेने वाले बच्चों को उपलब्ध कराने होंगे नोट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन क्लासों का संचालन हो रहा है, लेकिन कुछ विद्यार्थी ऑनलाइन क्लास अटेंड नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए नोट्स उपलब्ध कराए जाने के निर्देश डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में इन-दिनों ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। डीडी नेशनल के चैनल स्वयं प्रभा पर भी सारणी के अनुसार विषवार पाठ्यक्रम का अध्यापन चल रहा है, लेकिन टीबी व मोबाइल फोन के अभाव में काफी विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों को नोट्स उपलब्ध कराए जाने के निर्देश डीआईओएस ने दिए हैं।
डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश ऑनलाइन कक्षाएं व स्वयं प्रभा चैनल का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों नोट्स उपलब्ध कराए जाने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए हैं, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें