फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी और जीएसटी ने उद्योग धंधे किए चौपट

Wed, 08 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नोटबंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर काला दिवस के रूप में मनाया गया। शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय से अलीगढ़ रोड स्थित इंदिरा गांधी पार्क पहुंचे। नोटबंदी व जीएसटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में नोटबंदी व जीएसटी के विरोध में राज्यपाल के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन


शहराध्यक्ष ने कहा आज नोटबंदी का एक वर्ष पूरा हो गया। देश के प्रधानमंत्री ने जनता को यह विश्वास दिलाया था कि नोटबंदी से कालाधन वापस आएगा। अच्छे दिन आएंगे, रोजगार मिलेगा, आतंकवाद खत्म होगा। आज देश की जनता प्रधानमंत्री से पूछ रही है कि क्या हुआ उन वादों का। नोटबंदी से बेरोजगारी बढ़ी, भ्रष्टाचार बढ़ा, आतंकवाद बढ़ा, महंगाई बढ़ी और उसके बाद जीएसटी लगाकर व्यापारियों पर अत्याचार किया। किसान पहले ही त्रस्त था। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल पर लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नोटबंदी से देश की जनता, व्यापारी, किसान मजदूर, महिलाएं आज तक परेशान हैं। उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। जीएसटी जैसा जटिल कानून लाकर देश की सरकार ने उद्योग-धंधों को पूरी तरह चौपट कर दिया है।

कांग्रेसजन मांग करते हैं नोटबंदी के समय हुई परेशानी से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारजनों को 25-25 लाख आर्थिक सहायता दिया जाए। व्यापारियों से नोटबंदी के बाद दो वर्ष तक कोई कर वसूला ना जाए। नोटबंदी में जिन लोगों ने अपनी जान गवाईं उन लोगों की आत्म शांति के लिए बुधवार की शाम शहीद भगत सिंह पार्क आगरा रोड से कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शरद उपाध्याय नंदा, बीना गुप्ता एडवोकेट, अविनाश पचौरी, गिरिराज सिंह गहलौत, ललतेश गुप्ता, राजपाल पुनिया, अनुज संत, आरके राजू, कपिल नरूला, सलमा बेगम, योगेश कुमार ओके, संतोष त्रिवेदी, कलीम नूरी, मधुर मनोहर शर्मा, बेगम नूरजहां, दिनेश, बबलू, पूनम, इकबाल हाथरसी, विष्णु कुमार, मो. अजीम कुरैशी शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें