फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध और कोहरे की चादर से घिरा हाथरस

Wed, 08 Nov 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
जानलेवा धुंध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोग जब बुधवार की सुबह सोकर उठे तो हर तरफ धुआं-धुआं देखकर सकते में आ गए। लोगों के यह समझना मुश्किल हो रहा था यह दिल्ली-एनसीआर से आई खतरनाक धुंध है या कोहरा। मंगलवार देर रात से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तक हाथरस शहर धुएं की चादर में लिपटा रहा। सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी, मुरसान, मैंडू समेत पूरे देहात क्षेत्र में भी हालात कमोेवेश ऐसे ही रहे। 
विज्ञापन

धुंध के कारण कुछ लोगों की आंखों में जलन भी हुई। लोगों में डर रहा कि यहां भी दिल्ली जैसे हालत पैदा न हो जाएं। हालांकि दोपहर बाद में धुआं छट गया और मौसम साफ हो गया। धुंध और कोहरे के कारण यातायात चरमरा गया। रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेनें भी निर्धारित समय से काफी देरी से स्थानीय स्टेशन पर पहुंचीं। हाइवे   पर भी वाहन काफी धीमी गति       से गुजरे। 

हाथरस में छाई धुंध स्मॉग नहीं, फॉग (कोहरा) थी। अगर यह स्मॉग होता तो जल्दी नहीं छंटता। स्मॉग बिना हवा या बारिश के नहीं छंटता है। कोहरे से फसलों को कोई नुकसान नहीं है। गेहूं और सरसों की फसल के लिए तो यह फायदेमंद है। आलू की जो फसल अभी जमी नहीं है, उसके लिए भी यह फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.श्याम सिंह, कृषि वैज्ञानिक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें