विश्व मानवाधिकार दिवस के मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गरीब बच्चों को कपड़े व गिफ्ट भेंट किए गए। वक्ताओं ने मानवाधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। भारत निर्माण शिक्षा संस्थान के बैनर तले मानवाधिकार दिवस के मौके पर आगरा रोड स्थित मातृ छाया केंद्र पर बच्चों को गिफ्ट भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि हेम सिंह ठेनुआं ने कहा कि यहां के बच्चे कक्षा पांच पास करने के बाद छह से लेकर बारहवीं तक निशुल्क शिक्षा दिलाने का प्रबंध करेंगे। इस अवसर पर प्राचार्य विजय कुमार शर्मा, जोेगेंद्र सिंह, शहजाद कुरैशी, माधव वर्मा, प्रवीन वर्मा, योगेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह, दाऊदयाल वर्मा, हरीशंकर शर्मा, विकास शर्मा, उमा वर्मा, हर्ष वर्मा, डॉ. नीरज गुप्ता, हीरा लाल, रोहित गोयल, विनोद वर्मा, विनोद अजनबी, दुर्गेश वर्मा, रूपेश वर्मा आदि मौजूद थे।
पर्यावरण सुरक्षा संस्थान के बैनर तले गांव चंदपा में विचार गोष्ठी हुई। संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भवतोष मिश्र ने कहा कि मानवाधिकार हनन की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय व राज्य मानवाधिकार आयोग की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर सोहन सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामगोपाल, दिनेश कुमार, संजय सिंह, नवल कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेश चंद, इंद्रपाल सिंह, गोपाल, प्रवीन सिंह, शिव कुमार, महेश कुमार, वीरेश सिंह, दुर्गेश आदि थे। मानवाधिकार दिवस पर क्राइम फ्री इंडिया फोर्स द्वारा गरीब व असहाय बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्वेता चौधरी, रामगुप्ता एडवोकेट, शुभम माहेश्वरी, राम कुमार गुप्ता, श्याम लाल, राधारमन गुप्ता, संजय अग्रवाल, संजय चौधरी, अमरीश आदि थे।
हाथरस। यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स कौंसिल के बैनर तले पीसी बागला महाविद्यालय में मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि व्यक्ति का सबसे पहला अधिकार जीवित रहने का है, जो पूरी तरह स्वस्थ के अधिकार से जुड़ा है। दुनिया में कुपोषित बच्चों में एक तिहाई संख्या भारत में है।
यह आंकड़ा सभ्य समाज और सभ्य राष्ट्र के लिए शर्म की बात है। प्रत्येक मनुष्य को दो बुनियादी अधिकार अवश्य मिलने चाहिए। सभ्य समाज अैर स्वच्छ पर्यावरण, जिसमें स्वच्छ हवा और स्वच्छ पानी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को दे सकें।
प्राचार्य डॉ. राजकमल दीक्षित ने कहा कि बुरे कार्य को रोकना आसान है। इसके उलट अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करना काफी कठिन है। किसी धर्म में नहीं लिखा है कि किसी दूसरे को कष्ट पहुंचाया जाए।अधिवक्ता हरीश कुमार शर्मा, प्रवीन वार्ष्णेय, कपिल अग्रवाल, सुरेश कुमार, देवेंद्र गोयल, डॉ. आरके उपाध्यय, जिलाध्यक्ष विमलेश बंसल, शैलेंद्र सांवलिया ने विचार व्यक्त किए।
संचालन प्रवक्ता संजीव वार्ष्णेय ने किया। सम्मेलन में ऋषि अग्रवाल, कौशल किशोर गुप्ता, आशीष उपाध्याय, सुधीर शर्मा, मदन गोपाल, योगेश वार्ष्णेय, भानु प्रकाश वार्ष्णेय, दीपेश अग्रवाल, अनिल दीक्षित, दुष्यंत वर्मा सहित काफी लोग शामिल थे।