फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी से तरक्की संभव नहीं

Fri, 23 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
किसान दिवस पर महिला किसान को सम्मानित करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में समारोह के रूप में मनाई गई। विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों ने देश और किसान हित में बड़े चौधरी के योगदान को याद किया। इस मौके पर जिले के सात उन्नतशील किसानों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए लगाई गईं स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान ही इस देश की जान हैं। किसानों की अनदेखी कर देश और समाज का विकास संभव ही नहीं हैं।

चौ. चरण सिंह ने भी कहा था कि देश की तरक्की का रास्ता खेत-खलिहानों से होकर ही निकलता है। यहां कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एके सिंह, डॉ. श्याम सिंह व डॉ. श्यौराज सिंह ने किसानों को फसल सुरक्षा एवं औसत पैदावार बढ़ाने के बारे में भी वैज्ञानिक जानकारियां प्रदान की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, उपकृषि निदेशक रामप्रताप, जिला कृषि अधिकारी सहित उद्यान, पशुपालन तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर उन्नतशील कृषक हाकिम सिंह, मुकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, उदयवीर सिंह, हरिओम शर्मा, बृजेश कुमार, कैलाश कुमार आदि को सम्मानित किया गया।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 114 वें जन्मदिवस के मौके पर मुरसान रोड स्थित बीएस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर से पूर्व हुए कार्यक्रम में चौ. चरण सिंह के जीवन परिचय की किताब का विमोचन हुआ। शिविर में करीब 1500 रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं।

शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और आयोजकों ने फीता काटकर किया। इसके बाद वेदांता मेडीकेयर द्वारा आयोजित इस शिविर में डॉक्टर ओपी यादव, डॉ. एमके चौधरी, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. आशीष गर्ग, डॉ. अंजना चौधरी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. बीएस बघेल, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. सुधीर गोयल ने नाक, कान, गला, हड्डी व जोड़, स्त्री रोग, श्वांस, ह्दय, डायबिटीज, नेत्र, बाल रोग सहित अन्य विभिन्न प्रकार के रोगों की चिकित्सा की।  इस मौके पर स्कूल प्रबंधक सीएम राना, प्रधानाचार्य रामप्रकाश पाल, हरी सिंह फाइटर, सत्यपाल सिंह प्रधान, पुष्पेंद्र प्रधान, ओमवीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फल वितरण कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुखपति गिरेंद्र चौधरी, रालोद प्रदेश महासचिव गुड्डू चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान सहित कई अन्य लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वस्थ होने की कामना की। गिरेंद्र चौधरी ने कहा कि चौधरी साहब गरीबों, मजदूरों व किसानों के सच्चे सेवक थे। वह कहते थे कि किसान व मजदूरों की दशा सुधरेगी तो देश सुधरेगा। इस मौके पर डा. अमित कुमार, डा. स्वाति गर्ग सहित अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें