फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत हाथरस की बैठक में हुआ शोर-शराबा

Mon, 22 May 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत हाथरस की बैठक में पेयजल संकट, गंदगी और शौचालय निर्माण नहीं होने की शिकायतें छाई रहीं। सदस्यों ने इसे लेकर शोर-शराबा भी किया। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



क्षेत्र पंचायत समिति की इस सालाना बैठक में करीब 70 लाख रुपये के नाली-खड़ंजा, स्कूलों की चारदीवारी और पंचायत भवन निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पेश किए गए। यह सभी काम राज्य वित्त योजना से कराए जाने हैं। चर्चा के बाद इन सभी प्रस्तावों को सदन ने पारित कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उनके गांवों में शौचालयों का निर्माण नहीं होने की शिकायतें प्रमुखता से उठाईं तो खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हाथरस ब्लॉक के 25 गांवों का चयन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में कर लिया गया है, जिसके तहत इन गांवों में जरूरत के हिसाब से शौचालय बनवाए जाएंगे।

जो गांव रह जाएंगे, उनका चयन अगले चरण में किया जाएगा। ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या भी जोर-शोर से उठाई और कहा कि उनके गांवों में बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब पड़े हैं। ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीडीओ ने बताया कि शासन ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है कि गांवों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत ग्राम पंचायतें राज्य वित्त योजना की धनराशि से करा सकेंगी। इनके लिए ग्राम पंचायतें ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


सदस्यों ने गांवों में गंदगी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सफाई कर्मी कई-कई दिनों तक सफाई करने नहीं जाते हैं, जिससे गांवों में गंदगी के अंबार बढ़ते जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख ने ऐसे सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए। संचालन एडीओ पंचायत रमेश कुमार शर्मा ने किया। बैठक में सहायक लेखाकार मोहित शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी केके गौतम और अन्य कर्मचारियों के अलावा काफी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें