फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों की निगरानी व अन्य कामों को नामित किए अधिकारी

विज्ञापन
प्रवासी कामगारों के आने का इंतजार करती चिकित्सकों की टीम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों को यूपी के जिलों व मंडलों में पहुंचाने के लिए जिले को नोडल केंद्र बनाया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में प्रशासन की ओर से राजस्थान से आने वाले प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य चेेकअप, भोजन, बसों के माध्यम से भेजने की व्यवस्था आदि को लेकर अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अब प्रशासन को राजस्थान सरकार से प्रवासी मजदूरों के रवाना होने के पत्र का इंतजार है।
विज्ञापन

शासन स्तर से यूपी के अन्य प्रांतों फंसे लोगों को जिले में वापस लाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान प्रांत में फंसे कामगारों को लाने के लिए शासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शासन ने राजस्थान से आने वाले कामगारों को उनके जनपदों तक पहुंचाने के लिए हाथरस को नोडल केंद्र बनाया है। शासन स्तर से नोडल केंद्र बनाए जाने के निर्देश मिलते ही यहां प्रशासन ने खेल स्टेडियम का चयन किया और बसों के आने जाने को लेकर पूरी तैयारियां शुरू कर दी। जिला प्रशासन ने कामगारों को बसों तक पहुंचाने, पूछताछ केंद्र, खानपान, स्वास्थ्य चेकअप आदि के अधिकारियों को नामित कर दिया है। अब प्रशासन को राजस्थान सरकार की ओर से कामगारों को रवाना किए जाने के सूचना मिलने का इंतजार है। इसके बाद टेंट आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें