फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की यूनिफॉर्म की गुणवत्ता में न हो कोई कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में कक्षा एक से आठवीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफॉर्म के वितरण के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई।
बैठक में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक पंजीकृत छात्र-छात्राओं को जो यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाए, उसकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए खरीदे जाने वाले कपड़े के नमूने बिल बाउचर के साथ संलग्न कर रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कपड़े की गुणवत्ता के लिए विद्यालय प्रबंध समिति को कपड़े धोने के साबुन से नमूने को डलवाकर जांच के उपरांत सिलाई के लिए प्रत्येक बच्चे का नाप लेने के पश्चात सिलाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए को निर्देश दिए कि कोविड-19 बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए पांच-पांच बच्चों को बुलाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यूनिफॉर्म वितरित कराएं। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शैक्षिक सत्र-2020-21 में विगत नामांकन के सापेक्ष प्रथम किश्त में 1,11,089 (75 फीसदी) बच्चों की धनराशि प्राप्त हुई है। शेष 25 फीसदी छात्र-छात्राओं के लिए धनराशि तभी प्राप्त होगी, जब पहले वर्तमान प्राप्त धनराशि का प्रमाणित उपभोग शासन को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें