सिटी स्टेशन पर भी नहीं सीसीटीवी कैमरे
सबसे बड़ी चिंता यह है कि हाथरस सिटी सहित इस रेलखंड के कई स्टेशनों पर अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। लगातार मांग और शिकायतों के बावजूद तीसरी नजर की व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो रहा है।
यात्रियों की प्रमुख समस्याएं
- रात में स्टेशनों पर पुलिस बल की अनुपस्थिति
- ट्रेनों में आरपीएफ/जीआरपी की सीमित मौजूदगी
- सीसीटीवी कैमरों का अभाव
- कई स्टेशनों पर अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था
- सुनसान प्लेटफॉर्म पर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा चिंता
हाथरस रोड हाॅल्ट पर रुकती हैं सभी पैसेंजर ट्रेनें
मथुरा-कासगंज रेल खंड के मुरसान, मेंडू, रति का नगला आदि छोटे स्टेशनों पर चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव है, रात के समय संचालित होने वाली एक जोड़ी फास्ट पैसेंजर ट्रेन का इन स्टेशनों पर ठहराव नहीं है। लेकिन हाथरस रोड हाॅल्ट पर सभी पांचों ट्रेनों का ठहराव है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है।