उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र को कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो वह निसंकोच उनसे संपर्क कर सकता है। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने कहा कि 12वीं के बाद कॅरिअर का चयन कई बार चुनौतीपूर्ण लगता है, लेकिन संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के संघर्षों से प्रेरणा लेने और उन्हें अपना पहला मार्गदर्शक मानने की सलाह दी।
मंगलायतन विश्वविद्यालय के एडमिशन डायरेक्टर सौरभ कुमार ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थान के चयन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक जानकारियों से बचने और शिक्षण संस्थानों के चयन में संस्था एनएएसी ग्रेडिंग जैसे मानकों को ध्यान में रखने की सलाह दी। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने इतिहास के प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही दिशा ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम में संबोधित करते सीओ हिमांशु माथुर व एसडीएम राजबहादुर सिंह
- फोटो : संवाद
इन मेधावियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में सीबीएससी 10 व 12वीं के प्रद्युम्य कृष्ण (98 फीसदी), कुशल (97.2 फीसदी), मान्या शर्मा (95.8 फीसदी), शुभ जैन (96.12 फीसदी), व्योम मित्तल (95.2 फीसदी ), मानवी गौतम (96.1 फीसदी), विभोर अग्रवाल (95.2 फीसदी) के अलावा यूपी बोर्ड 10 व 12वीं के गौर्वांश (93.6 फीसदी), राधिका (89 फीसदी), घनश्याम (89 फीसदी), वीणा (87.8 फीसदी), खुशबू (87.6) व नेहा (84 फीसदी) का सम्मान किया गया।