फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नीति आयोग की टीम ने सीएचसी पर परखीं व्यवस्थाएं

Sun, 11 Jan 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के नीति आयोग की विशेषज्ञ टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही चिकित्सकीय सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
विज्ञापन

सपोर्ट मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार एवं एफआरयू (फर्स्ट रेफरल यूनिट) सेंटर के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से यह टीम जिले में निरीक्षण कर रही है। नीति आयोग के राज्य प्रतिनिधि अवनेंद्र कुमार ने समन्वय अधिकारी एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता के साथ सबसे पहले भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इसके बाद ओपीडी कक्ष का निरीक्षण करते हुए मरीजों की संख्या और चिकित्सकों की उपस्थिति की समीक्षा की। टीम ने ऑपरेशन कक्ष में उपलब्ध सर्जीकल उपकरणों, सुरक्षा मानक और संक्रमण नियंत्रण की प्रक्रियाओं को गंभीरता से परखा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर और एक्सपायरी तिथियों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

अवनेंद्र कुमार ने बताया कि चेक लिस्ट के माध्यम से एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। रिपोर्ट में अस्पताल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधन, संभावित कमियां और सुधार की संभावनाएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि सीएचसी सादाबाद की व्यवस्थाएं कुल मिलाकर संतोषजनक पाई गईं हैं। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दानवीर सिंह सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें