फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एनएचएम कर्मियों ने किया हड़ताल का ऐलान, ठप हो जाएंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। एएनएम और सीएचओ के बाद अब 592 एनएचएम कर्मियों के आंदोलन में शामिल होने से टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सेवाओं के प्रभावित होने के आसार हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के 592 एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मी पांच अक्तूबर से काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। अब आठ से 10 अक्तूबर तक सभी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 12 अक्तूबर को प्रदेश भर के कर्मचारी लखनऊ में एकत्रित होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत करेंगे।

टीबी नियंत्रण कर्मी भी डिजिटल स्ट्राइक पर
हड़ताल का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। टीबी नियंत्रण कार्यक्रम में तैनात 17 कर्मचारियों ने भी रिक्त पदों को भरने और वेतन पुनरीक्षण (पे-रिवीजन) की मांग को लेकर आठ अक्तूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। ये कर्मचारी भी पांच अक्तूबर से डिजिटल स्ट्राइक पर हैं। इसके अलावा, जिले में 144 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) 28 सितंबर से और 76 संविदा एएनएम एक अक्तूबर से ही हड़ताल पर चल रही हैं। आठ अक्तूबर तक इन सभी संगठनों के एक साथ आ जाने से जिले के कुल 829 स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह काम बंद कर देंगे।
विज्ञापन


इन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के पूरी तरह ठप होने की आशंका जताई जा रही है। जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की ओपीडी सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और परिवार कल्याण कार्यक्रम, टीकाकरण अभियान व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत लगी टीम के कार्य सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। चुनावी साल होने के कारण विभिन्न कर्मचारी संगठन अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर पूरी ताकत के साथ सरकार पर दबाव बनाने के लिए लामबंद हो रहे हैं। अचानक से सभी संगठनों के इस कदम से स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें