कोतवाली क्षेत्र के पारासर गांव में मंगलवार रात हड़कंप मच गया। एक 15 फीट लंबा अजगर गांव में निकल आया। अजगर ने एक सियार को अपना निवाला बना लिया और उसे निगल लिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पारासर में मंगलवार की रात करीब 9 बजे लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण विजय उपाध्याय के मकान के पास 15 फीट लम्बा अजगर पड़ा था। अजगर ने एक शियार को अपना निवाला बनाते हुए उसे निगल लिया l शियार चिल्लाने लगे तो लोगों ने जाकर देखा तो लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी ।
सूचना मिलते ही यतीश भारद्वाज, बंटी गोला, अजीत गोला प्रवीण और उपाध्याय की टीम गांव पहुंच गई और अपना रेस्क्यू चलाया। करीब एक घंटे की मशक्त के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया लिया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई l टीम के लोगों ने बताया की आसपास बड़ी बड़ी घास और झाड़ियां न होने दें। पानी जमा ना होने दें। साफ सफाई रखें l यह बहुत ही खतरनाक होता। इस तरह के अजगर दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचित करें कोई भी रिस्क ना लें l