फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एनएचएआई ने बाईपास से हटवाए अतिक्रमण, मची खलबली

Tue, 06 Jan 2026 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आगरा-अलीगढ़ बाईपास पर सड़क के किनारे अवैध कब्जों को हटवाकर सरकारी भूमि खाली कराई। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ यह कार्रवाई की गई। एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव एवं बृजभूमि एक्सप्रेसवे के परियोजना निदेशक विनय वर्मा ने बताया कि लंबे समय से सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में कई बार नोटिस और चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा। इस दौरान अस्थायी व स्थायी निर्माणों को हटवाया गया। कुछ स्थानों पर टीम की अतिक्रमणकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाना विभाग की प्राथमिकता है और यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि जनता की सुविधा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है। अभियान में एसडीएम सदर राजबहादुर, सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, टोल मैनेजर प्रमोद यादव, ओएंडएम अमित चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें