फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दाम बढ़ने की खबरों ने पेट्रोल पंपों पर बढ़ाई भीड़

Wed, 11 Mar 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के तालाब चौराहा ​स्थित पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की खबरों के बीच मंगलवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका के चलते लोगों ने अपने वाहनों की टंकियां फुल कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन





सुबह से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक वाहन दिखाई दिए। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक बड़ी संख्या में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। कई स्थानों पर कुछ समय के लिए वाहनों की कतारें भी लग गईं। वाहन चालकों का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढऩे की खबरें सामने आ रही हैं।



इस कारण पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसी आशंका के चलते कई लोगों ने पहले ही अपने वाहनों की टंकियां फुल कराना उचित समझा। दिनभर शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें भी चलती रहीं। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल उन्हें कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन






जिले में पेट्रोल पंपों की स्थिति पर एक नजर

-125 कुल पंपों से जिले में होती है डीजल व पेट्रोल की आपूर्ति।

-55 पंप हैं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के।

-29 पंप हैं भारत पेट्रोलियम कॉपोरेशन के।

-25 पंप हैं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के।

-05 पंप हैं रिलायंस पेट्रोलियम के।

-11 पंप हैं नायरा के।






करीब 1.25 लाख लीटर पेट्रोल की है खपत

जिले में पेट्रोल से चलने वाले करीब 12 हजार दो पहिया और करीब 2400 निजी चार पहिया वाहन हैं। इसके अलावा अन्य प्रकार के वाणिज्यिक वाहन हर रोज करीब 1.25 लाख लीटर पेट्रोल अपने वाहनों में भरवाते हैं। बात अगर डीजल की करें तो इसकी खपत करीब पांच लाख लीटर से ऊपर है। विभिन्न कंपनियों के करीब 110 टैंकर पेट्रोल व डीजल लेकर जनपद में आते हैं।






जिस तरह के हालात हैं, उससे लग रहा है कि कभी भी पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ सकते हैं, इसलिए मैंने अपनी मोटरसाइकिल की टंकी फुल करा ली है। महंगाई में कुछ तो रुपये बचेंगे ही।
-मनोज गौड़, स्थानीय निवासी।









सामान्य तौर पर मैं अपने दोनों वाहनों की टंकी फुल कराता हूं, लेकिन इस बार टंकी खाली होने से पहले ही भरवा ली है। पता नहीं है कि कब क्या हो, किसी भी प्रकार की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

-मोनू जैन, स्थानीय निवासी।




जिले में पेट्रोल-डीजल का भरपूर स्टॉक उपलब्ध है। रसोई गैस की आपूर्ति भी सुचारू रूप से चल रही है। उपभोक्ता किसी अफवाह पर ध्यान न दें।
-ध्रुवराज यादव, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें