फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, आईसीयू में भर्ती बच्ची

Sat, 05 Sep 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बबली का फाइल फोटो - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गांव चितावर में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब प्रसव के कुछ ही देर बाद नवविवाहिता 20 वर्षीय बबली की मौत हो गई, जबकि उसकी नवजात बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। चितावर निवासी नवनीत की पत्नी बबली को बृहस्पतिवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

रात में ऑपरेशन से बबली ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालांकि डिलीवरी के तुरंत बाद उसे अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया और सुबह करीब ती बजे उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

बबली का विवाह 12 दिसंबर 2025 को हुआ था। मौत की खबर मिलते ही ससुराल और मायके पक्ष में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मुखाग्नि देते समय पति नवनीत का रो-रोकर बुरा हाल था, जिससे वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि प्रकरण में शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें