फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से गायब नव विवाहिता अलीगढ़ में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से लापता नव विवाहिता अलीगढ़ में मिली
विज्ञापन

कोतवाली में परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी
सोशल मीडिया पर सूचना वायरल होने के बाद मामा के यहां मिली विवाहिता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सरक्यूलर रोड से लापता हुई नव विवाहिता तीन दिन बाद अलीगढ़ में मिली है। वह शनिवार को अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद मंगलवार को उसके बारे में जानकारी हो सकी है।
आर्य नगर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी अंकुर वार्ष्णेय की पत्नी नीलम वार्ष्णेय शनिवार को घर से यह कहकर निकली थी कि शहर में ही रहने वाली बुआ के यहां जा रही हैं, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार को कोतवाली में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई गई। इसे लेकर मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी डाला गया, जिसके बाद नव विवाहिता अलीगढ़ में अपने मामा के यहां मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि परिजनों का कहना है कि पहले तो मामा ने नीलम के उनके यहां होने की बात से इंकार कर दिया था, लेकिन अब वह अपने यहां नीलम के होने की जानकारी दे रहे हैं, जिसके बाद नीलम के ससुराल पक्ष के लोगों ने राहत की सांस ली और उसे लेने अलीगढ़ चले गए। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि एक विवाहिता के की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। अब यह जानकारी मिली है कि वह अलीगढ़ में अपने मामा के यहां मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें