फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Double Murder: भतीजे ने चाचा-चाची को किया मारने का प्रयास, दो बेटियों की गला रेतकर हत्या, फरार

Thu, 23 Jan 2025 05:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

Hathras Murder News: रिश्ते के भतीजे ने देर रात चाचा-चाची को मारने का प्रयास किया। चाचा की दो बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके से हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंचे मौहल्लेवासी और पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hathras Crime News: हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की आशीर्वाद धाम कालोनी में बुधवार रात दिलदहला देने वाली घटना में शिक्षक की दो नाबालिग बेटियों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शिक्षक और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस वारदात को शिक्षक के रिश्ते के भतीजे ने अपने दोस्त के साथ अंजाम दिया और शोरशराबे के बीच दोनों भाग गए। 

विज्ञापन


आगरा रोड की नवविकसित कालोनी में बुधवार आधी रात साढ़े 12 बजे हुई इस वारदात की खबर पर भीड़ जमा हो गई। डीआईजी-एसपी सहित आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मुकदमा दर्ज कर घटना के कारणों की जांच व आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


मूल रूप से फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के गांव किशनपुर कपालिया के छोटेलाल गौतम चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई स्थित जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में भूगोल के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। पिछले चार वर्ष से आशीर्वाद धाम कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। घटना के वक्त घर में छोटेलाल, पत्नी वीरांगना के अलावा दो बेटी सृष्टि (12) और विधि (6) भी थीं। वीरागंना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे छोटेलाल गौतम के रिश्ते का भतीजा विकास अपने दोस्त के साथ उनके घर पहुंचा। खाना खाने के बाद विकास व उसका दोस्त छोटेलाल के कमरे में सो गए, जबकि पत्नी बेटियों को लेकर लॉबी में सो गईं। इसी बीच रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक विकास ने साथी की मदद से पहले दोनों बेटियों का मुंह दबाकर चाकू से गला रेतकर कत्ल किया। इसी बीच मां की नींद टूटी और वह उनसे बचने के लिए भागी तो उसका भी पकड़कर चाकू से गला रेता और फिर छोटेलाल को भी चाकू प्रहार कर घायल कर दिया।

वीरांगाना के शोर पर मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किरायेदार बैंककर्मी जाग गए, उसने भी शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसी बीच विकास व उसका साथी अपना बैग, महिला के मोबाइल आदि सामान लेकर भाग गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेज दिया गया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है। 

बाद में फील्ड यूनिट के साथ डीआईजी प्रभाकर चौधरी, एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, एएसपी आदि भी मौका मुआयना करने पहुंचे। फिलहाल मामले में घायल महिला वीरांगना की तहरीर पर छोटेलाल के भतीजे विकास व उसके दोस्त के खिलाफ हत्या व हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें कारणों का उल्लेख नहीं किया है। पुलिस की चार टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं।
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षक परिवार में बेहद गंभीर घटनाक्रम में दो बेटियों की चाकू से हत्या की गई है और शिक्षक दंपती को घायल किया है। दोनों ही हालत खतरे से बाहर है। प्रकरण में रिश्ते के भतीजे व उसके अज्ञात साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिनकी तलाश जारी है। बाकी कारणों को लेकर भी जांच जारी है।-प्रभाकर चौधरी, डीआईजी रेंज अलीगढ़
विज्ञापन

ये दर्ज कराया मुकदमा

प्रकरण में जानकारी देते हुए एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि घटना का मुकदमा शिक्षक की पत्नी वीरांगना की तहरीर पर लिखा गया है। वीरांगना ने रिपोर्ट में कहा है कि घटना रात करीब 12:30 बजे की है। नामजद विकास पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम किशनपुर कपलिया थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर अपने साथी को लेकर रात करीब नौ बजे उनके यहां पहुंचे, जिन्हें घर में रोक लिया था। जब हम लोग सो गये थे तो विकास व उसके साथी ने चाकू से मेरे व पति के ऊपर जान से मारने की नियत से गले पर वार किया। उससे पहले मेरी दो बेटी सृष्टी गौतम व विधि गौतम की हत्या कर चुका था। उनके भी चाकू से गर्दन पर वार किया था। शोर मचाने पर विकास व उसका साथी अपना बैग व मेरे मोबाइल को लेकर भाग गए। बाद में पड़ोसियों की मदद से पुलिस आई और हम घायलों को पहले जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उपचार के बाद अब कुछ होश आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें