फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइया के भुगतान न होने पर सहपऊ, सिकंदराराऊ और मुरसान के एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
18- एमडीएम योजना की बैठक लेते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में एमडीएम योजना के तहत जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के भुगतान न होने पर सहपऊ, सिकंदराराऊ तथा मुरसान के एबीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए बीएसए को निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने 46 विद्यालयों में एमडीएम न बनने की शिकायत पर की गई कार्रवाई के बारे में एमडीएम प्रभारी से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। जिस पर कोई कार्रवाई न होने पर डीएम ने एमडीएम प्रभारी को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि जिन स्कूलों पर एमडीएम नहीं बन रहा है वहां तत्काल कार्यवाही करते हुए एमडीएम की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित कराएं।
सासनी के 17 विद्यालयों में एमडीएम न बनने पर खंड शिक्षा अधिकारी को सात दिन के अंदर कार्यवाही करते हुए सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एबीएसए को समय से स्कूल न खुलने की शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही के निर्देश दिए। विभाग में धनराशि उपलब्ध होने पर भी भुगतान न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए अवशेष सभी भुगतान तत्काल से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से एफसीआई से खाद्यान्न का शत प्रतिशत उठान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों को एमडीएम की जांच समय से करते हुए रिपोर्ट प्रत्येक माह बीएसए आफिस में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही एनजीओ द्वारा सप्लाई की जाने वाली भोजन पर विशेष रूप से नजर रखने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी राशन डीलर को निर्देश जारी कर दें कि जिस दिन राशन उठाने जाएंगे उसकी सूचना स्कूल के हेड मास्टर को दें।
खाद्य पदार्थों के फेल नमूने पर कार्रवाई के निर्देश
अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो नमूने फेल पाए गए थे उसकी सूचना बीएसए कार्यालय को प्रेषित कर दी गई थी। लेकिन, उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने प्राप्त फेल नमूनों पर एक सप्ताह के अंदर कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए उसके संबंध में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन के लिए मार्च में धनराशि जारी की गई थी। उसके संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक सप्ताह के अंदर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मौके पर सीडीओ आरबी भास्कर, डीआईओएस सुनील कुमार, बीएसए हरीशचंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें