फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET-UG: हाथरस में 21 जून को चार केंद्रों पर परीक्षा, 1188 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

Sat, 20 Jun 2026 12:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सभी चार केंद्रों पर आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट (प्रति केंद्र दो), चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग), पहचान पत्र का सत्यापन और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कोई ढिलाई नहीं होगी।
विज्ञापन
नीट यूजी परीक्षा को लेकर बैठक लेते हाथरस डीएम अतुल वत्स - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा के लिए हाथरस जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 19 जून को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने इस संबंध में अहम बैठक की और परीक्षा को नकल विहीन व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की रूपरेखा बनाई।

विज्ञापन


डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने भी नकल कराने या गोपनीयता भंग करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी चार केंद्रों पर आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट (प्रति केंद्र दो), चार सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीएम ने सभी मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों से कहा है कि समय से केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन करें।
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग), पहचान पत्र का सत्यापन और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सभी परीक्षार्थियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था परीक्षा कक्ष (क्लासरूम) के अंदर ही की जाए। इससे पानी पीने के बहाने किसी भी परीक्षार्थी का कीमती समय बर्बाद नहीं होगा और उन्हें परीक्षा के लिए अनुकूल माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन

दिव्यांगों को मिलेगा अतिरिक्त समय
अपर जिलाधिकारी प्रकाशचंद ने बताया कि जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर कुल 1188 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक पाली में दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक होगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम सवा छह बजे तक निर्धारित किया गया है।

इन चार केंद्रों पर आवंटित किए गए परीक्षार्थी

  1. सरस्वती इंटर कॉलेज, आगरा रोड : 228 परीक्षार्थी
  2. सेठ फूलचंद बागला पीजी कॉलेज : 360 परीक्षार्थी
  3. श्री अकूर इंटर कॉलेज, अलीगढ़ रोड : 360 परीक्षार्थी
  4. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, हाथरस : 240 परीक्षार्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें