फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई रोशनी महिलाओं को बनाएगी सशक्त व आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विद्यापीठ इंटर कालेज में आयोजित नई रोशनी योजना के प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सम्मानित करते च? - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

नई रोशनी कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बा के विद्यापीठ इंटर कालेज में अल्पसंख्यक महिलाओं के कल्याण के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चालू की गई है। अल्पसंख्यक महिलाओं के कल्याण एवं विकास के लिए नई रोशनी योजना का शुभारंभ किया गया। इससे महिलाएं सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनेंगीं। महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर एवं प्रधानाचार्य डॉ. राजीव अग्रवाल व सुनीता वार्ष्णेय मंचासीन थे। मौके पर श्रीराम ग्राम सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन को प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में चैल्वी शर्मा, गुल्जार अली, अरुण कौशिक, संजय यादव, विनय कुमार, महेंद्र सैनी, अशोक कुमार, नीरज गुप्ता, रजनी कुशवाहा, महेश दिवाकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें