फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : काका हाथरसी के साथ मंच साझा किया था अटल जी ने

विज्ञापन
हाथरस : एक कवि सम्मेलन में अटलजी के साथ काका हाथरसी (फाइल फोटो) - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हाथरस से गहरा नाता रहा है। राजनीतिक कार्यक्रमों में तो अटलजी कई बार आए। 1994 में काका हाथरसी पुरस्कार समारोह में भी वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसमें डॉ. राकेश शरद व भगवत शरण शर्मा को काका हाथरसी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पुराने जानकार बताते हैं कि इस कार्यक्रम में अटल जी ने काका हाथरसी की खूब तारीफ की। समारोह में अटल की कविता की फरमाइश की जाने लगी। उन्होंने वहां एक नहीं, बल्कि तीन कविताएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष के आवास पर खाई रबड़ी
हाथरस। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेशचंद्र आर्य की कई अहम यादें अटल जी से जुड़ी हैं। अटल बिहारी वाजपेयी जब 1994 में इस समारोह में हाथरस आए तो वह रमेशचंद्र आर्य के आवास पर रुके और भोजन में उन्हें हाथरस की रबड़ी पसंद आई थी। उन्होंने रबड़ी की खूब तारीफ की। प्रकाशवती आर्य, सुनीत आर्य, अभिषेक रंजन आर्य से काफी देर बात की। शहर के गली भुर्जियान स्थित बांठिया हाउस में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का आना-जाना रहा। वर्ष 1964 और उसके बाद अटल जी कई बार यहां आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें