फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी पार्टी करेगी सवर्णो पर हो अत्याचार को लेकर आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग
विज्ञापन

राष्ट्रवादी पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। राष्ट्रवादी पार्टी की बैठक जलेसर रोड स्थित प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार गौतम के आवास पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिसौदिया ने की। लखनऊ में कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई।
बैठक में पार्टी की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष नितिन सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सवर्ण नेताओं के खिलाफ षडयंत्र चल रहा है। राष्ट्रवादी पार्टी मांग करती है कि कमलेश तिवारी के हत्यारों को फांसी दी जाए। परिवार के बच्चों को नौकरी दी जाए। सवर्ण समाज का उत्पीड़न रोका जाए। जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह सिसौदिया ने कहा पार्टी शीघ्र आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में व्यापक रूप से सवर्ण समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आंदोलन किया जाएगा। बैंकों से ग्राहकों को न्याय दिलाने की मांग की। बैठक में महाराज सिंह सिसौदिया, महेश वार्ष्णेय, रघुवीर सिंह, ज्योति गौतम, संतोष कुमार, राकेश लवानिया, विष्णु शर्मा, कमल सिंह, यादराम सिंह, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें