फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह हुआ स्वागत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर में बस स्टैंड स्थित मोहल्ला माइयान से शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अध्यक्षता बाबा गरीबदास महाराज ने की। इस मौके पर शोभायात्रा के अध्यक्ष शशीकांत विराट (बल्लू), महामंत्री हीरालाल, उपाध्यक्ष मनोज, कोषाध्यक्ष सौरभ आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर और छवि चित्र भेंटकर स्वागत किया। शोभायात्रा का शहर में कई जगह स्वागत हुआ।
इस मौके पर रजनी दिलेर ने बच्चों को शिक्षित करने पर बल दिया। संचालन विनोद कुमार कोमल ने किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, शेरों वाली मइया, राधाकृष्ण, महर्षि वाल्मीकि सहित दो दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा मोहल्ला माइयान से शुरू होकर सादाबाद गेट, चूना डंडा, चामड़ गेट, सब्जी मंडी, आगरा रोड, नयागंज तिराहा, भूरापीर, जामा मस्जिद, खातीखाना, घंटाघर, बैनीगंज, किशोर टाकीज आदि मार्गों से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक शोभायात्रा की धूम रही। इस मौके पर रज्जन लाल, विशंभर दयाल, गोलू, प्रेमबिहारी चटर्जी, राजेंद्र, अर्जुन, संजय, अशोक, निर्मल, सुरेश, अशोक चौहान, बद्रीलाल, दिलीप कुमार, राजू पाथरे, विशाल, अंकित, राजा, अनमोल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें