फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: नायब तहसीलदार के ड्राइवर पर पैमाइश के लिए रुपये मांगने का आरोप, निलंबित, तहसीलदार करेंगे जांच

Sat, 30 Aug 2025 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

वायरल वीडियो में ड्राइवर शिकायतकर्ता से रुपये लेते हुए दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ड्राइवर को रुपये देता व्यक्ति - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस तहसील में कार्यरत नायब तहसीलदार के सरकारी ड्राइवर पर चकरोड की पैमाइश कराने के मामले में रुपये मांगने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम सदर ने चालक को निलंबित कर दिया है। पूरे मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। 

विज्ञापन

 
पैकवाड़ा निवासी कुलदीप ने तहसील में चकरोड की पैमाइश कराने के संबंध में शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर तहसील स्तर से कार्रवाई की जानी थी। इसी दौरान नायब तहसीलदार के सरकारी वाहन चालक देवेंद्र उपाध्याय का वीडियो वायरल हुआ। यह वाहन चालक तहसील में संग्रह अनुसेवक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वायरल वीडियो में उक्त चालक शिकायतकर्ता से रुपये लेते हुए दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन आदेश जारी करते हुए एसडीएम सदर ने कहा है कि नायब तहसीलदार की आख्या के अनुसार सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में किसी व्यक्ति से तथाकथित रुपयों के लेन-देन के संबंध में फुटेज दिखाई दे रहे है, जिससे शासन तथा विभाग की छवि धूमिल हो रही है। उक्त प्रकरण संदिग्ध रूप से भ्रष्टाचार से संबंधित है। इस आधार पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए प्रकरण की जांच के लिए तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें