संग्रह अनुसेवक के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते संघ के सदस्य।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
स्थानीय पुरानी कलेक्ट्रेट में संग्रह अनुसेवक की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से नाहर सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का जोशीला स्वागत भी किया गया।
यह चुनाव अमीन संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश बाबू की देखरेख में हुआ। इसमें प्रमोद कुमार संरक्षक, नाहर सिंह जिलाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवीर सिंह यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सुल्तान सिंह जिला मंत्री, हाकिम सिंह उप जिला मंत्री (प्रथम), प्रथम कुमार उप जिला मंत्री (द्वितीय), बनारसी दास कोषाध्यक्ष, जयवीर सिंह संगठन मंत्री निर्वाचित हुए। यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। इन पदाधिकारियों का फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर गुलाब सिंह, रहमत, शराफत, हीरा सिंह, बेनामी, समीद अहमद, विष्णु कुमार, नेम सिंह, प्रथम यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।