फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहर में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, नहीं हुई पहचान, छह से सात दिन पुराना लग रहा

Tue, 16 Jun 2026 06:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नहर में एक महिला का शव मिला। शव छह से सात दिन पुराना लग रहा है। पहचान न होने के कारण शव को अभी मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नहर में शव को देख मौके पर जुटे राहगीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा की हाथरस ब्रांच नहर में 16 जून की सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। शव पुराना प्रतीत हो रहा था। पहचान न होने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।

विज्ञापन


कुछ युवक नहर में नहाने पहुंचे थे, तभी उन्हें साइफन के पास शव दिखाई दिया। सूचना पर पीआरवी सहित थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र सिंह भी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का और छह-सात दिन पुराना है। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें