फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मुरसान के युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध हालात में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 14 May 2026 10:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मुरसान के युवक की तमिलनाडु में मौत हो गई। वह वहां बर्फ के गोले बेचने का काम करते थे। पत्नी गांव में अपनी सास के साथ रहती है। उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है, जबकि पत्नी गर्भवती भी है।
विज्ञापन
मृतक राम शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव पटैनी निवासी 26 वर्षीय राम शर्मा की तमिलनाडु में 13 मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। 15 मई दोपहर तक शव गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


राम शर्मा वर्ष पुत्र इंद्रदेव शर्मा अपने दो भाइयों और गांव के अन्य लोगों के साथ तमिलनाडु के कारेगुड़ी शिवगंगई में बर्फ के गोले बेचने का काम करते थे। उनके मूलचंद्र शर्मा ने बताया कि राम पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। 

करीब आठ वर्ष पूर्व उनके पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। पत्नी गांव में अपनी सास के साथ रहती है। उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है, जबकि पत्नी गर्भवती भी है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें