फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बिछुआ गली की युवती की भोपाल में मौत, गला काटकर हत्या का आरोप, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Thu, 14 May 2026 09:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका के फूफा मनोज शर्मा ने बताया कि उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आरोप लगाया कि रिटायर्ड जज होने के कारण पुलिस प्रभाव में है। 13 मई को वे महिला थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूलरूप से हाथरस शहर के बिछुआ गली की रहने वाली 30 वर्षीय त्विसा शर्मा की 12 मई की रात भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पांच महीने पहले रिटायर्ड जज के बेटे से उनकी शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने गला काटकर उनकी हत्या की है और उसके बाद फंदा लगाकर इसे हत्या दर्शाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


त्विसा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा बिछुआ गली के निवासी हैं। वर्तमान में वह गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतमबुद्ध नगर में रह रहे हैं। उनका दवाइयों का एक्सपोर्ट का काम है, जबकि उनके पिता वाचस्पति शर्मा, मां व एक भाई यहीं पैतृक आवास में रह रहे हैं। नौ दिसंबर 2012 को नवनिधि ने नोएडा से बेटी की शादी समर्थ सिंह निवासी कटारा हिल्स, भोपाल से की थी।

समर्थ अधिवक्ता हैं और उनकी मां गिरीबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं। त्विसा की मौत की जानकारी पर शहर से उनके परिजनों के अलावा फूफा मनोज कुमार शर्मा भी भोपाल पहुंच गए। मनोज ने बताया कि 12 मई की रात को त्विसा की मां को फोन पर मौत की सूचना मिली थी। जब वे लोग 13 मई की सुबह भोपाल एम्स पहुंचे तो पोस्टमार्टम हाउस में शव रखा था। त्विसा के गले, कान व चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे, लेकिन उसकी मौत को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया जा रहा था। नवनिधि शर्मा व परिवार के अन्य लोगों ने हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आरोप लगाया कि रिटायर्ड जज होने के कारण पुलिस प्रभाव में है। बुधवार को वे महिला थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। इसके बाद बृहस्पतिवार को कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, जिसके बाद शाम को भोपाल एएसपी ने बयान दर्ज करने शुरू किए। रात तक एफआईआर नहीं हो सकी थी। परिजन वहीं बने हुए हैं।

15 मई को आ रही थी नोएडा
त्विसा के फूफा मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दहेज के लिए कारण उनकी भतीजी को परेशान किया जा रहा था। उसके नाम पर 20 लाख रुपये के म्युचुअल फंड की जानकारी पर उसे समर्थ के नाम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया जा रहा था। त्विसा एक माह की गर्भवती थी। लगातार उत्पीड़न परेशान होने के कारण वह 15 मई को नोएडा आ रही थी। टिकट भी करा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें