फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की खराब प्रगति पर मुरसान बीडीओ का चार्ज छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा की खराब प्रगति पर मुरसान बीडीओ का चार्ज छीना
विज्ञापन

सीडीओ ने की कार्रवाई, सासनी बीडीओ को मुरसान का अतिरिक्त चार्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस । मनरेगा में लापरवाही बरतने और धीमी प्रगति पर सीडीओ आरबी भास्कर ने ब्लॉक मुरसान में तैनात बीडीओ गमपाल सिंह से चार्ज छीन लिया है। पिछले काफी समय से ब्लॉक मुरसान की मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में प्रगति बेहद खराब आ रही थी। इसे देखते हुए सीडीओ ने यह कार्रवाई की है।
मनरेगा के तहत मानव दिवस सर्जन, भुगतान में देरी ,मस्टर रोल जारी न होना आदि की प्रगति बेहद खराब चल रही थी। जिसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को ऑनलाइन माध्यम से पहुंच रही थी । वही शासन स्तर से चलने वाली अन्य योजनाओं की निगरानी में भी लापरवाही बरती जा रही थी, जिसके कारण इन योजनाओं का निर्धारित समय व नियमित तरीके से लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर अब सीडीओ आरबी भास्कर ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुरसान बीडीओ के पद पर तैनात गम पाल सिंह से चार्ज छीन लिया है। उन्होंने सासनी में तैनात वीडियो ज्योति शर्मा को मुरसान का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें