फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस जंक्शन रुकने वाली मुरी एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

Tue, 15 Aug 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर-मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर मात्र चार दिन ही मुरी एक्सप्रेस का ठहराव होता है। संबलपुर से जम्मू जाने वाली इस ट्रेन को अब कई फेरों के लिए निरस्त कर दिया गया है, जिससे हाथरस जंक्शन से यात्रा शुरू करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन





संबलपुर रेल मंडल के संबलपुर-अंगुल खंड में संबलपुर और संबलपुर सिटी स्टेशन के बीच दोहरी लाइन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का निरस्तीकरण और आंशिक निरस्तीकरण किया गया है, जिससे हाथरस जंक्शन स्टेशन भी प्रभावित हुआ है।



रेलवे ने बताया कि ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मू तवी 19 अगस्त, 21 अगस्त एवं 22 अगस्त को निरस्त रहेगी। 18310 जम्मू तवी-संबलपुर 18 अगस्त एवं 20 अगस्त को निरस्त रहेगी। हाथरस जंक्शन से यात्रा शुरू करने वालों को जम्मू के साथ ही कानपुर, प्रयागराज आदि जाने के लिए अन्य साधनों का प्रयोग करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें